बदायूं

Budaun News: छात्राओं को सफाई करते देखकर दुकानदार खुद हटाने लगे कूड़ा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 21 Sep 2023 12:05 PM IST

Seeing the girl students cleaning, the shopkeepers themselves started removing the garbage.

राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा शहर में स्वच्छता अ​भियान चलाया गया।

बदायूं। स्वच्छता पखवाड़ृे के तहत राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को बाजार में जाकर मशीन से सैनेटाइज किया और मच्छर रोधी स्प्रे किया। नालियों के किनारे पर चूना डाला और दुकानदारों से साफ-सफाई रखने का अनुरोध किया। छात्राओं को सफाई करते देखकर दुकानदारों ने दुकानों के आगे से कूड़ा हटाना शुरू कर दिया।

इससे पहले स्वच्छता पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में पूनम ने पहला और उमरा नाजिम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई गई। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने कहा कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पानी को एक स्थान पर एकत्र न होने दें। कार्यक्रम अधिकारी सुलेख सिंह ने मलेरिया और डेंगू के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अंजुम सहर, मनी पांडे, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button