रामपुर

Rampur News: मुरादाबाद और बरेली की टीम ने जीते अपने-अपने मुकाबले

Connect News 24

रामपुर। रामपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से यूथ जोनल प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मार्ग में कराई गई। जिसमें बालक और बालिका वर्ग की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।

पहला मैच रामपुर और मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में बरेली की टीम विजेता रही । इस अवसर पर एसोसिएशन के संयोजक मुकुल अग्रवाल, यशराज अग्रवाल, महेश सिंह, डॉ. संजीव भारद्वाज, शोभित गोयल, पीटीआई तुषार आदि मौजूद रहे। सोमवार को जोनल चैंपियनशिप का समापन होगा जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सेना पुरस्कार वितरण करेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button