रामपुर

सिर्फ एक नेता की हठधर्मिता के कारण रामपुर में बार-बार हो रहे हैं उपचुनाव : चौधरी भूपेंद्र

Connect News 24

स्वार/मसवासी (रामपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि रामपुर में बार-बार उपचुनाव सिर्फ एक नेता की वजह से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर वाले नेता जी को अपने परिवार के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उनकी हठधर्मिता की वजह से बार-बार उपचुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उनको सबक सीखा दिया है, अब स्वार वालों की बारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले रामपुर में भय का माहौल था। भाजपा सरकार ने रामपुर लोगों को भय मुक्त कराया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के एजेंडे में जनता के भले के लिए कुछ भी नहीं था सिर्फ वोट की राजनीति होती रही। अब प्रदेश में कानून का राज है और समाज भयमुक्त हो गया है। कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए विकास और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लेकर विरोधियों ने अफवाह फैला रखी है कि वह एक वर्ग विशेष का विरोध है। लेकिन भाजपा ने निकाय चुनाव के टिकट वितरण में यह दिखा दिया है कि वह भाजपा के लिए सब बराबर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को छानबे और स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल होगी।

रैली में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मौसम के साथ-साथ स्वार के मतदाताओं का मिजाज भी बदला हुआ है। स्वार के लोगों ने अब तक जिसको अपना वोट दिया है उन्होंने यहां के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ भय और दहशत का माहौल बनाया है, लेकिन अब वक्त आ गया इस माहौल के बाहर निकालकर विकास के रथ पर सवार होने का। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों मिला रहा है। संकल्प रैली में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, एमएलसी सतपाल सैनी, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, राजीव तरारा, पूर्व विधायक यूसुफ अली और हमजा मियां सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button