Rampur News: शाहबाद के युवक की बदायूं में करंट की चपेट में आकर मौत
शा
शाहबाद (रामपुर)। कस्बे के एक युवक की करंट की चपेट में आकर बदायूं में मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोग शव लेने बदायूं रवाना हो गए।
शाहबाद कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी नजाकत (28) ट्रक पर मजदूरी करने के लिए बदायूं गया हुआ था। दरअसल युवक बजरफुट के ट्रक पर मजदूरी के इरादे से एक दिन के लिए चले गए थे। बदांयू क्षेत्र में युवक ट्रक पर चढ़कर बजरफुट उतार रहा था। बताया गया जिस जगह पर ट्रक खड़ा हुआ था। उस जगह के ऊपर से हाईटेशन लाइन गुजर रही थी। ट्रक के ऊपर चढ़कर बजरफुट उतारते समय युवक को हाईटेंशन करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइन को बंद कराया। बाद में उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने नजाकत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के परिवार के लोगों को शाहाबाद में सूचना दी गई। सूचना पाकर परिवार के लोग बेसुध हो गए। आनन-फानन में बदायूं शव लेने पहुंच गए। अचानक हादसे के बाद से पत्नी गुलशन का और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार देर रात तक नजाकत का शव शाहबाद नही पहुंचा था।

