रामपुर

Rampur News: पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी नवविवाहिता

Connect News 24

पटवाई। नवविवाहिता पति से लड़कर प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई। प्रेमी के परिवार वालों ने प्रेमिका को साथ ले जाने से मना किया। नवविवाहिता को पुलिस ने उसकी मां के साथ घर भेज दिया।

मामला पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां थाना शहजाद नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का विवाह 17 अप्रैल को हुआ था। नवविवाहिता पति से लड़कर प्रेमी के साथ जाने को लेकर जिद पर अड़ गई और हंगामा करने लगी। पूरा मामला शनिवार को पटवाई थाने पहुंच गया । थाने में भी नवविवाहित पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस ने रविवार को प्रेमी और उसके परिवार को थाने बुलाया। जिसके बाद प्रेमी के परिवार वालों ने थाने पहुंचकर नवविवाहिता को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने नवविवाहिता को उसकी मां के साथ घर भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button