बदायूं

Budaun News: एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Connect News 24

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी की ओर से चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय खाद्य अपशिष्ट जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी के कैडेट्स के साथ एनएसएस के स्वयंसेवी भी शामिल हुए।

स्वयंसेवियों को शपथ दिलाते हुए एनसीसी प्रभारी एवं प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि पूरे विश्व में भोज्य पदार्थ का 17% फसल उगाने से लेकर चूल्हे तक जाने के मध्य अपव्यय होता है। खेत-खलिहान से होकर अनाज के गोदाम और फिर खुदरा दुकानों तक खाद्य पदार्थ बर्बाद होते हैं। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि लगातार पके हुए भोजन को फेंकने की संस्कृति विकसित होती जा रही है। जिसे समाप्त करना हम सभी का कर्तव्य है।

एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि थाली में भोजन छोड़ना स्टेटस सिंबल हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को भोज्य पदार्थों का सम्मान करना सीखना होगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव ने भी विचार रखे।

इस अवसर संजीव कुमार शाक्य, बंटी सागर, राजा शर्मा, शिवम पाल, पायल जादौन, सोनल राठौड़, शिखा मिश्रा, आकांक्षा, आराध्या, अनन्या , संध्या, रूबी, नेहा, हिना, आयुष, सत्यम, अंकित, कृष्णपाल, दीपक यादव, शिव कुमार, शिवम दिवाकर, संजीव, ज्ञानेंद्र, आशुतोश, सौरभ कुमार, सौरभ सिंह, अंशिका सोलंकी, आर्यन गुप्ता, शगुन शर्मा, इसराक अहमद खान, प्रमोद साहू, राखी आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button