बदायूं
Budaun News: साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगी कार्यशाला उपकेंद्र की बिजली
बदायूं। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को शहर के कार्यशाला उपकेंद्र की बिजली साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगी।
रविवार को सुबह 10:30 बजे से कार्याशाला उपकेंद्र पर वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदले जाएंगे। इस दौरान 11 केवीए फीडर टाउन-3 आवास विकास, संतोष सिंह तिराहा, मधुवन कॉलोनी, आदर्श नगर और 11 केवीए फीडर मंडी से जुड़े नगला शर्की, नरऊ, महर्षि स्कूल के पास, बाबा कॉलोनी, सुंदरनगर और बुध विहार आदि क्षेत्रों में सुबह 10:30 बसे से 4:00 बजे तक बिजली ठप रहेगी। संवाद