बदायूं

Budaun News: थाली में रुपये रखने का प्रत्याशी का वीडियो वायरल

Connect News 24

Video of candidate keeping money in plate goes viral

09बीडीएन27-उद्घाटन के दौरान थाली में नोट रखते प्रत्याशी। संवाद

बदायूं। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का थाली में रुपये रखने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन-चार दिन पुराना है।

प्रत्याशी इसरार खां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। वह एक वार्ड सदस्य के प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कैंची से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया था। फिर कुछ रुपये निकालकर वार्ड सदस्य प्रत्याशी की थाली में रखे थे। बताया जा रहा है कि इस मामले की जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई और इसकी जांच भी कराई गई।

इस संबंध में प्रत्याशी इसरार खां ने बताया कि उन्होंने कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वहां मौजूद लोगों को चाय नाश्ते के लिए 1100 रुपये दिए थे। इसकी जांच करने आए नायब तहसीलदार अजहर अली को भी उन्होंने यही लिखकर दिया था। वार्ड सदस्य प्रत्याशी ने भी चाय नाश्ता को रुपये देने की बात लिखी थी। उन्होंने कोई आयोग के नियम का उल्लंघन नहीं किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button