पीलीभीत

Pilibhit News: आईटीआई में पूरी हुई प्रवेश प्रक्रिया, फिर भी सीटें रह गईं खाली

Connect News 24

शाहजहांपुर। राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया 10 अक्तूबर को पूरी हो गई। बावजूद इसके अब भी सरकारी आईटीआई की 90 और निजी की 201 सीटें खाली रह गईं। सबसे ज्यादा प्रवेश इलेक्ट्रीशियन व सबसे कम इम्ब्राइडरी ट्रेड में हुए।

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हाईस्कूल के बाद आईटीआई में प्रवेश लेकर अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रवेश वर्ष 2023-24 के लिए जिले की तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की कुल 1278 सीटों पर प्रवेश लिए जाने थे। प्रवेश की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी हुई।

इसके तहत कुल 1188 सीटों पर ही प्रवेश हो पाया। अब जबकि प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है 90 सीटें अब भी खाली हैं। वहीं निजी आईटीआई में 932 सीटों पर 731 प्रवेश हुए हैं। 201 सीटें रिक्त रह गईं।

रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि दस अक्तूबर तक प्रवेश की प्रक्रिया चली। राजकीय आईटीआई में जहां 1188, वहीं निजी आईटीआई में 731 प्रवेश हुए हैं। अब भी सीटें खाली हैं, जिन पर प्रवेश नहीं हो सका है। बताया कि प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को आगे बढ़ाए जाने की संभावना कम ही है। इससे सीटें रिक्त ही रहेंगी।

रोजा में 14, पुवायां और जलालाबाद में चलते हैं 12 ट्रेड

आईटीआई रोजा में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्निशियन, ड्राफ्टमैन मैकनिकल, इलेक्टि्रशियन पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रिशियन डीएसटी, ड्रेस मेकिंग (महिला), इम्ब्राइडरी समेत 14 ट्रेड हैं। जबकि पुवायां और जलालाबाद स्थित राजकीय आईटीआई में 12-12 ट्रेड हैं, जिन पर प्रवेश लिए जाते हैं। रोजा स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह बताते हैं कि सबसे ज्यादा प्रवेश इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मोटर मैकेनिक ट्रेडो में होते है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। इनमें लगभग सभी सीटें भर गईं हैं। जबकि ड्रेस मेकिंग (महिला), इम्ब्राइडरी जैसी ट्रेड में सीटें खाली रह गईं हैं। इनमें सबसे कम प्रवेश हुए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button