पीलीभीत

Pilibhit News: गुणवत्ता में संदेह पर साबुदाना व मूंगफली दानों के लिए नमूने

Connect News 24

Samples for sago and groundnut grains in case of doubt in quality

बरखेड़ा में दुकान पर सेंपल लेती टीम । स्रोत – खाघ सुरक्षा विभाग

पीलीभीत। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। संदेह होने पर कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे।

सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी तेज बहादुर सिंह एवं सतीश कुमार ने बरखेड़ा, बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र में कार्रवाई की।

बरखेड़ा में पुरुषोत्तम किराना स्टोर और मैसर्स अग्रवाल एजेंसी का निरीक्षण किया। साबुदाना की गुणवत्ता में संदेह होने पर जांच के लिए नमूना भरा। इसके बाद माधोपुर में मनीष कुमार किराना स्टोर से साबुदाना, बिलसंडा में स्थित कपिल किराना स्टोर और खुटरायां से मूंगफली दाना का नमूना जांच के लिए लिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में नमूना फेल पाया जाता है तो संबंधितों पर वाद दायर कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button