पीलीभीत

Pilibhit News: गृहस्वामिनी को कमरे में बंद कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Connect News 24

Jewelery and cash worth lakhs stolen after locking the housewife in the room

शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में मकान में चोरी की घटना के बाद खोली पड़ी अलमारी व बिखरा समान । संवाद

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र में सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचकर चोर घर में दाखिल हुए। इसके बाद गृहस्वामिनी को कमरे में बंद कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी।

मोहल्ला सुनगढ़ी की रहने वाली माया देवी ने बताया कि उनके पति रामसनेही दिल्ली में काम करते है। वह अपने बच्चों के साथ यहां रहतीं हैं। पड़ोस में किराये के मकान में उनकी बहन सोनी देवी रहतीं हैं। उनका घर सुरक्षित समझते हुए उनकी बहन व उनकी मां गुड्डी देवी के जेवर व अन्य जरूरी सामान भी उनके घर में रखा रहता है।

उन्हाेंने बताया कि घर में काम चल रहा है। घर की तीसरी मंजिल स्थित सीढि़यों पर दरवाजा नहीं लगा हुआ है। मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद अन्य सभी जगहों व कमरों पर ताला लगाकर वे अपने बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में सो गईं। इसी दौरान रात में किसी समय चोर उनके घर में घुस आए।

घर में घुसने के बाद चोरों ने जिस कमरे में वह बच्चों के साथ सो रहीं थी। उसे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों में जाकर आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे उसकी मां, बहन और उसके ढाई लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। साथ ही घर में काम कर रही लेबर का रुपया देने के लिए रखी लगभग 50 हजार रुपये की नकदी को चुरा लिया।

इसके बाद महिला ने फोन कर पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपनी छत से उनके घर में आए और उनका कमरा खोला, जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस गश्त सवालों में

सुनगढ़ी पुलिस रात में गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनकी गली में असमाजिक लोगों का उठना बैठना रहता है। उसके बाद भी पुलिस सिर्फ मेन रोड पर सायरन बजाते हुए चली जाती है। जबकि गली में कोई चक्कर नहीं लगाता।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो लोगों तस्वीर

माया देवी के घर सामने स्थित डेयरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। घटना की जानकारी के लिए पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। जिसमें दो युवकों की चहलकदमी देखी गई। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में मकान में चोरी की घटना के बाद खोली पड़ी अलमारी व बिखरा समान । संवाद

शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में मकान में चोरी की घटना के बाद खोली पड़ी अलमारी व बिखरा समान । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button