बदायूं

Budaun News: पगचिह्नों के सहारे तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Connect News 24

Forest department team engaged in search of leopard with the help of footprints

सहसवान इलाके में तेंदुआ को तलाश करती वन विभाग की टीम। संवाद

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतल नगला में तेंदुआ देखे जाने के बाद से दहशत है। दूसरे दिन भी तेंदुए का कोई पता नहीं लगा है। वन विभाग की टीम पगचिह्नों के सहारे तेंदुए को तलाश रही है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि तेंदुआ गंगा की कटरी में पहुंच गया है।

रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतला नगला और उसके आसपास इलाके में तेंदुआ देखा गया था। तब से इलाके में दहशत है। ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश कर रही है। टीम के साथ गांव के लोग भी तलाश में जुटे हैैं। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के सहारे काफी दूर तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रेंजर एके त्यागी ने बताया कि अभी तेंदुआ की तलाश चल रही है। यह भी मुमकिन है कि तेंदुआ गंगा की कटरी में चला गया हो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button