रामपुर

Rampur News: आजम, अब्दुल्ला और तजीन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Connect News 24

रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रामपुर जेल भेजे जाने के बाद आरटीपीसीआर जांच के सैंपल लिए गए थे। दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में कोर्ट ने 18 अक्तूबर को सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डाॅ. तजीन फात्मा को सात-सात साल की कैद व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था, जहां जेल के नियमानुसार उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इसके तहत उनकी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। अब तीनों की रिपोर्ट आ गई है।

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य के मुताबिक तीनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। आजम और अब्दुल्ला को रामपुर जेल से शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि डाॅ.तजीन फात्मा को रामपुर जेल में ही रखा गया है। उनकी सेहत पर भी जेल प्रशासन की पूरी नजर है। लगातार उनका चेकअप कराया जा रहा है। आजम खां सीतापुर और अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button