रामपुर

Rampur News: कार सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हादसे में मौत

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर रोड पर शनिवार रात करीब पौने 10 बजे तेज रफ्तार डंपर चालक ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी, जिसमें सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य इस्लाम हुसैन (50) की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के जामिनगंज गांव निवासी इस्लाम उर्फ बल्ली पुत्र मोहम्मद सईद शाम के समय बिलासपुर निजी मंडी में आए थे। वह पौने दस बजे घर जाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से रवाना हुए। जैसे ही उनकी कार बिलासपुर मार्ग पर आई तभी तेज रफ्तार डंपर कार को टक्कर मारते हुए निकल गया। आसपास के लोग जब पहुंचे तो इस्लाम हुसैन गंभीर हालत में थे। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही परिजन बदहवाश हो गए। इस्लाम हुसैन बल्ली लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वह स्वार विधायक शफीक अंसारी के खास रहे हैं। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button