रामपुर

Rampur News: चमरौआ और शाहबाद ब्लॉक की प्रगति काफी खराब

Connect News 24

रामपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरक शामिल हुए। बैठक में डैशबोर्ड के अनुसार विभाग के चार बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिनमें चमरौआ और शाहबाद ब्लॉक की प्रगति काफी खराब पाई गई।

15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत धनराशि व्यय करने, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं ओडीएफ प्लस ग्रामों की समीक्षा के दौरान चमरौआ एवं शाहबाद ब्लॉक की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि अगले एक सप्ताह में कार्यों में सुधार करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डेंगू व बुखार जैसी बीमारियों से निपटने के लिए नियमित रूप से गांवों में फॉगिंग व एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश जारी किए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि पंचायत सहायक नियमित रूप से पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहे। ग्राम वासियों को आवश्यक सेवाएं 30 रुपये प्रति सेवा निर्धारित शुल्क लेकर ही प्रदान की जाएं। बैठक में जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button