रामपुर

Rampur News: तेंदुआ ने बाइक सवार पर किया हमला

Connect News 24

रामपुर। सैदनगर क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी है। शुक्रवार रात बाइक से गांव जा रहे ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया और तेंदुआ जंगल में भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ का सुराग नहीं लगा। क्षेत्र में लगातार तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। पसियापुर चांदपुर निवासी तेजपा सिंह शुक्रवार की रात बाइक से वापस घर लौट रहा था। खेमपुर पसियापुर मार्ग पर बाइक के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने बाइक सवार को झपट्टा मारा, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद तेंदुआ तेजी से जंगल की ओर भाग निकला। सड़क पर गिरने से तेजपाल को चोट लग गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी रात में ही पुलिस को दी। साथ ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने यहां सर्च अभियान चलाया। मगर, टीम के हत्थे तेंदुआ नहीं चढ़ा। डीएफओ राजीव कुमार ने घटना की जानकारी से इन्कार किया।

जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास कुछ समय पहले भी तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग की टीम की लगातार कोशिशों के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका था। तेंदुआ के सींगनखेड़ा स्टेडियम के पास होने की बात सामने आई थी, लेकिन तलाश नहीं की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button