बरेली

Bareilly News: डॉ. आरपी सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी, 15,700 लगी बोली

Connect News 24

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रीमियर लीग आईएमएपीएल के लिए रविवार को खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इसमें 15,700 रुपये की बोली के साथ डॉ. आरपी सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। दूसरे स्थान पर दिव्यांशु गुप्ता रहे। इनके लिए 15,300 बोली टीम ने लगाई।

आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में शाम चार बजे से खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हुआ। अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि नौ और 10 दिसंबर 2023 को प्रीमियर लीग आयोजित होगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह से देर रात तक दोनों दिन मुकाबले होंगे। 10 दिसंबर को देर रात विजेता टीम को ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। सबसे पहले बच्चों और फिर महिलाओं की टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगी।

बच्चों में सबसे महंगे खिलाड़ी दिव्यम अग्रवाल (2,200 रुपये) रहे। महिला खिलाड़ी पारुल वार्ष्णेय के लिए 1,200 रुपये की बोली लगी। लीग में 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम में सात पुरुष, एक महिला और एक बच्चे को चुना गया। अबकी बार बच्चों और महिलाओं की दो-दो टीम भी मैच खेलेंगी। इसी तरह दो टीमें वरिष्ठ चिकित्सकों की हैं। इसमें 60 से 75 वर्ष तक के खिलाड़ी रहेंगे।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में सचिव डॉ. गौरव गर्ग, प्रोग्राम चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. वीवी सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. अनीस बेग, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. ऋतु राजीव, डॉ. शिवम समेत आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button