Rampur News: शिवानी डांडिया क्वीन तो मीनू बनीं करवा क्वीन
रामपुर। संकल्प शाखा भारत विकास परिषद की ओर से शहर के एक होटल में डांडिया नाइट और करवा चौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शिवानी डांडिया क्वीन तो मीनू ने करवा क्वीन का खिताब जीता।
कार्यक्रम की शुरुआत में दिशानी अग्रवाल के डांडिया नृत्य ने सबको खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद शाखा की महिला संयोजिका करिश्मा गुप्ता के द्वारा कपल गेम्स और बच्चों को गेम्स खिलाए गए। तो वहीं पुलकित अग्रवाल और सजल अग्रवाल ने कार्यक्रम संचालन की व्यवस्था को संभाला। कार्यक्रम में 20 कपल ने प्रतिभाग किया।
डांडिया नृत्य और डांडिया गेम्स में शिवानी अग्रवाल ने बाजी मारी और उन्हें डांडिया क्वीन का ताज पहनाया गया। भावना गुप्ता डांडिया रनरअप रहीं। वहीं करवा चौथ कार्यक्रम में मीनू चावला ने करवा क्वीन का खिताब जीता और मोक्षी अग्रवाल करवा रनर अप रही। कार्यक्रम का समापन डांडिया नृत्य के साथ हुआ और डीजे के मधुर संगीत का सबने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में आकाश रस्तोगी, रिया रस्तोगी, विशाल गुप्ता, नेहा, करिश्मा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, काव्या अग्रवाल, हर्षित रस्तोगी, मोहित अग्रवाल, मुकुंद चांदीवाला, मुदित अग्रवाल, प्रशाली अग्रवाल, अक्षी अग्रवाल, रश्मि, गरिमा, साक्षी अग्रवाल, भावना, मानस आदि मौजूद रहे।


