Bareilly: रील बनाने के चक्कर में जोखिम में जान… सड़क पर हुड़दंग करते नजर आए बाइक सवार

वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट
– फोटो : सोशल मीडिया
रील के चक्कर युवा हुड़दंग मचाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। बरेली में इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बाइक सवार युवक हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। एक बाइक पर तीन युवक सवार हैं। चालक लहराकर बाइक चला रहा है।
बीच में सवार युवक लेटकर पीछे की तरफ देख रहा है। उसके पीछे चल रही बाइक पर सवार युवक वीडियो बना रहा है। यह वीडियो थाना बारादरी क्षेत्र में शयामतगंज पुल के आगे स्टेडियम रोड का बताया जा रहा है। लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस से शिकायत की है।



