Bareilly: कचहरी में वादी ने दांतों से चबाई वकील की उंगुली, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

वकील और आरोपी व्यक्ति
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की बंगलिया कचहरी में शनिवार दोपहर बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां वकील मोहम्मद दारा की उंगली वादी ने दांतों से काट ली। इस पर वकील ने शोर मचा दिया। साथी वकीलों ने करीब 55 साल के आरोपी गुलाम हुसैन को पकड़ लिया और पीटकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने आरोपी गुलाम हुसैन से पूछताछ की। उसने बताया कि पीलीभीत पुलिस ने उनके बेटे को बाइक चोरी के केस में नामजद कर रखा है। उसी का केस वकील मोहम्मद दारा के पास था। वह 12 हजार रुपये ले चुके थे।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल
आरोपी के मुताबिक बिना किसी नतीजे के लगातार रुपये मांग रहे थे। वह परेशान हो गया तो वकील को बुरा भला कह दिया। तब वकील वाइपर से पीटने लगे। वाइपर मुड़ने से उनकी उंगली उसी के बीच आकर कट गई। वह बेकसूर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



