बदायूं
Budaun News: बीएसए ने पांच बीईओ का वेतन रोका
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में बने किचिन गार्डन के फोटो सहित उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराने पर बीएसए ने पांच बीईओ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में 2022-23 में किचिन गार्डन बनाए गए हैं। बीएसए ने सभी बीईओ को किचिन गार्डन के संबंध में फोटो सहित उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन बीईओ ने इसमें लापरवाही बरती। इस पर बीएसए स्वाती भारती ने जगत, समरेर, सालारपुर, बिसौली और दातागंज के बीईओ का वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। संवाद


