प्राथमिकता से कराएं सड़कों की मरम्मत : डीएम

कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मानेज कमार। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि जहां पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा चुका है, वहां सड़कों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वह सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सीडीओ केशव कुमार के साथ जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
डीएम ने 42 ग्राम पंचायतों में अभी तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी जताते हुए इसी माह में कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता को अवर जलाशय निर्माण की प्रकृति का ब्लॉक और चार्ट उपलब्ध कराने को कहा। हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराएं। संवाद


