पीलीभीत

Pilibhit News: 30 करोड़ की 159 परियोजनाओं का गन्ना राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Connect News 24

Minister of State for Sugarcane laid the foundation stone of 159 projects worth Rs. 30 crores.

परियोजनाओ का ​शिलान्यास करते राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । संवाद

पीलीभीत। जिला पंचायत की लगभग 30 करोड़ की 159 परियोजनाओं का प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के उचित सम्मान के साथ ही अध्यक्ष और सदस्यों का आपस में सहयोग बना रहे, ताकि जिला पंचायत उन्नति के शिखर पर पहुंचे।

पीलीभीत बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिलान्यास से पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिला पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपसी सहयोग से जिला पंचायत पीलीभीत को मंडल ही नहीं प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का सभी लोग प्रयास करें। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि जिला पंचायत को नया आयाम देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों को मंच पर बुलाकर दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

इसके बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 30 करोड़ की 159 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का कार्य सराहनीय है, जो नित्य नए आयाम को छू रहा है। इससे जिले में विकास की गति बढ़ी है। सभी सदस्य आपसी सहयोग कर इस गति को और आगे बढ़ाएं।

इस दौरान विधायक प्रवक्तानंद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश गुप्ता, सभापति सुरेश गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पति गुरुभाग सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने सभी का आभार जताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button