पीलीभीत
Pilibhit News: नवाबगंज के व्यापारी पर नौ हजार रुपये का जुर्माना
बीसलपुर। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि नवाबगंज का चावल व्यापारी रईस अहमद मंडी के कागजात बनवाए बगैर बृहस्पतिवार को नगर से 25 क्विंटल चावल मैटाडोर में भरकर नवाबगंज ले जा रहा था।
मंडी के सचल दल ने चीनी मिल चौराहे पर उसे पकड़ लिया और मंडी ले आए। मंडी सचिव ने पत्रावली बनाकर उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह के समक्ष पेश की। उन्होंने व्यापारी पर नौ हजार रुपया जुर्माना डाला। सचल दल ने जुर्माना वसूल कर व्यापारी को छोड़ दिया। संवाद



