Pilibhit News: दहेज न मिला तो महिला को घर से निकाला, चार पर रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। दहेज में पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर दुधमुंही बच्ची को छीनकर घर से निकाल दिया गया। हजारा पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव राहुलनगर चंदिया हजारा निवासी फूल मोहम्मद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री अफसाना की शादी तीन साल पहले गांव मुझा निवासी हसनैन खां से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालियों ने दहेज में पचास हजार रुपये मांगना शुरू कर दिए। करीब दो महीने पहुंचे उसकी पिटाई कर उसकी दुधमुंही बच्ची को छीनकर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। हजारा पुलिस ने फूल मोहम्मद की ओर से अफसाना के पति हसनैन खां, ससुर इबने अली, ननदोई वसीम और ननद फिरोज बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद



