रामपुर

दिनदहाड़े युवक की हत्या: जमानत पर जेल से बाहर आया था बेटे का हत्यारोपी, बाप ने गोली मारकर ले लिया बदला

Connect News 24

Rampur: murderer shot dead son who had come out of jail, Bilaspur police on spot

बिलासपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
– फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में हत्यारोपी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालापुर भैंसिया गांव में सकटुआ गांव निवासी आरिफ की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वह रिश्तेदारी में दावत के लिए आया था। पुलिस ने बताया कि आरिफ एक साल पहले हुई ज्वालापुर निवासी युवक की हत्या में नामजद था। वह कुछ कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोप है कि बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए अकरम ने आरिफ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button