बदायूं

Budaun News: जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर जमीन हड़पने की कोशिश

Connect News 24

बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी जमीर अहमद ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

उसका कहना है कि गांव गालिमपट्टी के मजरा मौजमपुर नेहनगर में उसकी जमीन है। उसके पास में ही गांव जहानाबाद निवासी जंगाली पुत्र प्यारे का खेत है। जंगाली ने चार जुलाई 2011 को अपनी जमीन का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए डीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी से आख्या मांगी। पांच सितंबर 2011 को डीएम कोर्ट में आख्या प्रस्तुत की गई। इसके बाद डीएम कोर्ट ने अपना पक्ष रखने के लिए 31 अक्तूबर को समन जारी किया।

जंगाली ने एडीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें जमीर अहमद, खुर्शीद और रामदास को मृत दर्शाया गया। 2012 में प्रार्थना पत्र स्वीकार किया गया। उसके आधार पर एडीएम कोर्ट ने तीन दिसंबर 2012 को जारी आदेश में उसको जमीर अहमद का वारिस दिखाया गया जबकि उस समय जमीर अहमद की शादी तक नहीं हुई थी। आरोप है कि जंगाली ने फर्जीवाड़ा करके उनकी जमीन पर हड़पने की कोशिश की। अब कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने जंगाली के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button