बदायूं

Budaun News: बेरीखेड़ा के नजदीक ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Connect News 24

एसओ फैजगंज बेहटा वेदपाल सिंह ने बताया कि शाम के समय एक ट्रेन चालक ने रेलवे स्टेशन चंदौसी को सूचना दी कि उसकी ट्रेन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना पर जीआरपी चंदौसी और फैजगंज बेहटा एसओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से उसकी जानकारी लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर पाया। युवक की जेब से दो पटाखे और एक रुपये का सिक्का मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक आसपास किसी गांव का होगा। फिलहाल उसका नाम पता नहीं चला है। पुलिस उसके बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button