बदायूं

Budaun News: जमीन कब्जा मुक्त कराने के बाद पुलिस के हटते ही दो पक्ष भिड़े

Connect News 24

मुजरिया। थानां क्षेत्र के गांव कटैया में कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए सोमवार को दिन भर पुलिस और तहसील प्रशासन गांव में डटा रहा। देर शाम को पुलिस के हटते ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए । जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर लेने के बाद घायलों को डाक्टरी परीक्षण को भेजा है।

कटैया गांव निवासी वीरपाल ने कई साल पहले अपनी जमीन का कुछ हिस्सा गांव के ही रामवीर पुत्र महाराम को बेच दी थी। जमीन बेचकर वह मजदूरी करने बाहर चले गए। लगभग 20 वर्षों के बाद घर लौटे तो देखा कि शेष जमीन पर भी वीरपाल ने कब्जा कर रखा है। जमीन को खाली कराना चाहा तो खाली नहीं हुई । दोनों पक्षों ने न्यायालय में वाद दायर कर दिया। सोमवार को कोर्ट ने आदेश दिया कि वीरपाल की जमीन की पैमाइश कर उसको जमीन पर काबिज कराया जाए। आदेश पर एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा और प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह टीम के साथ कब्जा दिलाने को गांव पहुंच गई। लेखपाल ने पैमाईश करने के बाद जमीन कब्जा मुक्त करा दी और लौट गए। शाम को पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में वीरपाल के पुत्र मंगली और अरविंद और दूसरे पक्ष के रामवीर चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने दोनों ओर से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button