रामपुर

Rampur News: आज कोर्ट में पेश हो सकते हैं आजम और अब्दुल्ला

Connect News 24

रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां व पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद बुधवार को कोर्ट में पेश हो सकते हैं। इस मामले में कोर्ट ने उनको तलब किया है।सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम इन दिनों दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सीतापुर और हरदोई की जेल में सजा काट रहे हैं। दोनों ही पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में भी नामजद हैं। यह मामला इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में जहां एक ओर दोनों की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है, वहीं दूसरी ओर यह केस अब ट्रायल पर भी आ गया है।

दोनों ही केसों में कोर्ट ने उनको तलब किया है। इन दोनों मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस दोनों को ही सीतापुर और हरदोई जेल से रामपुर कोर्ट में पेश कर सकती है।

यह है मामला

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर में जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी। यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना कर चुकी है और चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद का नाम भी है। इस मामले में आजम और अब्दुल्ला की अग्रिम जमानत कोर्ट खारिज कर चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button