बदायूं
Budaun News: तूदे उखाड़कर खेत पर कर लिया कब्जा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटमपुर में दबंगों ने तूदे उखाड़कर खेत पर कब्जा कर लिया। खेत से मिट्टी भी उठवा ली। विरोध करने पर खेत स्वामी को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम पापड़ हमजापुर निवासी जयपाल सिंह एसडीएफसी बैंक आंवला में कार्यरत हैं। करीब एक किलोमीटर दूर घाटमपुर गांव में उनकी 1.233 हेक्टेयर कृषि भूमि है। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर 25 जुलाई 2009 को उन्होंने खेत की पक्की तूदाबंदी कराई थी। अक्तूबर में गांव के ही श्यामपाल कश्यप, ओमपाल व महीपाल कश्यप ने तूदे उखाड़कर खेत पर कब्जा कर लिया। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जांच तूदे उखाड़ने की पुष्टि हुई है। संवाद


