बदायूं
Budaun News: किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप
आंवला। नाबालिग बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बदायूं निवासी महिला ने बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ओमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पिछले कुछ समय से छोटी बेटी भी बड़ी बहन के घर रह रही है। 18 नवंबर को गांव का रहने वाला ओमवीर बड़ी बेटी की ससुराल आया था। यहां से वह फुसलाकर नाबालिग बेटी को साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला है। संवाद