बदायूं
Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
उझानी। दिल्ली रोड पर गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास बुधवार अपराह्न दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी शिवम (22), गोपाल (25) और हरहरपपुर गांव के विकास (24) बाइक से उझानी आ रहे थे। कुड़ा नरसिंहपुर के पास बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली निवासी (35) की बाइक विपरीत दिशा से आ गई। इससे दोनों बाइकें टकरा गईं। घायलों में राकेश, विकास और शिवम की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोई भी युवक हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद