Rampur News: युवती की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
रामपुर। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवती की बरामदगी को लेकर एसपी से मुलाकात की साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विहिप के कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद शिष्टमंडल एसपी से मिला। एसपी से उन्होंने कहा कि युवती लंबे समय से गायब है,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी,लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने युवती को शीघ्र ही बरामद करने की मांग की है। कहा कि यदि युवती को बरामद नहीं किया गया तो कार्यकर्ता प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अनिल वशिष्ठ, राकेश जुनेजा आदि मौजूद रहे।

