पीलीभीत
Pilibhit News: परीक्षा केंद्रों पर आज शाम पांच बजे तक दें सकते हैं आपत्ति
पीलीभीत। शासन ने जिले के 75 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है, जिस पर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों देने का समय रविवार शाम पांच बजे तक है। इसके बाद आपत्तियों पर कोई भी विचार नहीं किया जाएगा। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि अगर किसी को परीक्षा केंद्रों से संबंधित कोई भी आपत्ति है तो वह रविवार शाम पांच बजे तक विभागीय वेबसाइड पर ऑनलाइन दे सकता है। आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। संवाद

