Budaun News: ककोड़ा मेले के मध्य में ही बनेगा मुख्यघाट, औपचारिक उद्घाटन आज

मेला ककोड़ा में नाव में बैठकर गंगा का भ्रमण करतीं कमिश्नर,एडीजी,आईजी व अन्य। संवाद
कादरचौक। मेला ककोड़ा में मुख्य घाट को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें समाप्त हो गईं। जिला पंचायत प्रशासन ने जेसीबी से रेत का टीला हटवाकर धारा को मुख्यघाट से जोड़ दिया। अब मुख्यघाट मेले के बीच में ही रहेगा। मेले में तंबुओं का शहर बस गया है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य मेले का उद्घाटन करेंगे।
मेले में मुख्य स्नान पर्व सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा। मेले के उद्घाटन की शनिवार को पूरे दिन जिला पंचायत की ओर से तैयारी की जाती रही। मेले में लाइटें लगाने का काम अंतिम दौर में है। गंगा में बल्लियां भी लगा दी गई हैं, ताकि कोई गहराई की ओर न जा सके। इसके साथ ही गंगा किनारे तैराकों के अलावा पुलिस, पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। रविवार से 28 नवंबर तक मुख्य घाट पर गंगा महासभा की ओर से आरती की जाएगी।
मजनू पिंजरा तैयार, मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में जिला पंचायत और पुलिस की ओर से मनचलों से निपटने के लिए मजनू पिंजरा बनाया गया है। मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। मनचलों को मजनू पिंजरे में ही रात काटनी होगी। दरअसल, हर साल मिनी कुंभ में छेड़खानी की शिकायतें पुलिस को मिलती हैं। इस बार भी मनचलों ने अगर कोई हरकत की तो पुलिस उन्हें पिंजरे में बंद करेगी। इसके अलावा मेले में पुलिस की ओर से अस्थायी हवालात कोतवाली के पास ही बनाई गई है। मेले में खुराफात करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।
कमिश्नर ने देखीं मेले की व्यवस्थाएं
ककोड़ा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डाॅ. राकेश सिंह, एडीजी बरेली जोन पीसी मीना, डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
मेले में होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से मेले में विशाल मंदिर तैयार किया गया है। इसमें श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। मंदिर को अंतिम रूप देने में कलाकार शनिवार को दिनभर जुटे रहे। मेले के उद्घाटन के साथ ही मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। मेले में 40 फुट ऊंचा शिवलिंग भी तैयार किया गया है।
आबकारी टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
आबकारी टीम ने मेले में चेकिंग अभियान चलाया। दुकानों खासतौर से होटलों को चेक किया। दुकानदारों को निर्देश दिए कि शराब की न बिक्री करें और न किसी को अपने यहां बैठकर पीने दें। इसके बाद टीम ने कादरचौक मार्ग पर वाहनों को चेक किया। आबकारी निरीक्षक सदर रोहित शर्मा ने बताया कि मेले में आबकारी विभाग के सिपाही सादा कपड़ों में मौजूद रहेंगे।