पीलीभीत

Pilibhit News: उत्साह से मनाया संविधान दिवस, याद किए बाबा साहब आंबेडकर

Connect News 24

Constitution Day celebrated with enthusiasm, Baba Saheb Ambedkar remembered

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक । स्रोत- ​शिक्षक

पीलीभीत। जिले में रविवार को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट के अलावा शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर को नमन किया।

कलक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह 10 बजे डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारी और कर्मचारी को शपथ दिलाई। साथ ही बाबा साहब के चित्र के समक्ष सभी ने नमन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार द्वितीय ने रविवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

एसएन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई। शिक्षक इंतजार खान ने कहा कि भारत का संविधान सर्वोच्च विधान है, जो 26 नवंबर 1949 को अंगीकार किया। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने छात्रों को संविधान दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है। इसको बनने में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे।

इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता नसीम बेग, सहायक अध्यापक शाहिद खान, चमन खान आदि मौजूद रहे। संविदा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरनपुर के जमुनिया खासपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। संविधान दिवस पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई ने थाना न्यूरिया पर पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। छात्रा चमन बानो ने कहा कि हमारे देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। उसके बाद से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है l छात्रा झलक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में आंबेडकर का जो योगदान रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं किया सकता। कॉलेज के एकेडमिक इंचार्ज फहीम सिद्दीकी ने कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। गोष्ठी में प्रिया शर्मा, कोमल, अनीस वेग और शोभना शुक्ला ने विचार रखे l अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार और संचालन शिवम पांडे ने किया।

बिलसंडा। नगर पंचायत के कार्यवाहक ईओ एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी ने बताया कि भारतीय संविधान हमारी सभ्यता और संस्कृतियों का समागम है। संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए स्वतंत्र न्यायालयों की स्थापना की गई है। हमें अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन डीके गुप्ता, राजेश सक्सेना, सुरेश गुप्ता, सोनतारा आदि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई

बीसलपुर। पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा ने रविवार को अपने आवास पर लोगों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा, प्रमोद गुप्ता, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, बेनी राम यादव, नन्हेंलाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक । स्रोत- शिक्षक

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक । स्रोत- शिक्षक

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक । स्रोत- शिक्षक

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक । स्रोत- शिक्षक

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक । स्रोत- शिक्षक

एसएन इंटा कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक । स्रोत- शिक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button