पीलीभीत

Pilibhit News: ग्रामीणों के बीच पहुंचे विदेशी मेहमानों ने जानी हकीकत

Connect News 24

Measurements taken for widening of Dhanaraghat

पिपरिया संतोष गांव में ग्रामीणो के साथ खड़े विदेशी मेहमान । स्रोत- बाघ मित्र

कलीनगर। केन्या से पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे वन्य जीव विशेषज्ञ के दल ने रविवार को बाघों के प्रति इंसानों के व्यवहार को जानने के लिए पिपरिया संतोष गांव का दौरा किया। स्थानीय बाघ मित्रों से भी जानकारी जुटाई। करीब एक घंटा रुकने के बाद विशेषज्ञों का दल चूका बीच रवाना हो गया।

बाघों की बढ़ती संख्या को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) लगातार पहचान बनाए हुए है। इसको लेकर वन्यजीवों से जुड़े विदेश से भी विशेषज्ञ यहां पहुंचकर स्थिति परख रहे हैं। शनिवार को कन्या से वन्य जीव विषयों का एक दल पीटीआर पहुंचा था। माला गेस्ट हाउस में बाघ मित्रों से संवाद स्थापित कर धरातल के हालात जाने। रविवार को विशेषज्ञों का दल पिपरिया संतोष गांव पहुंचा। यहां बाघ समेत वन्य जीवों के प्रति ग्रामीणों के व्यवहार को जानने का प्रयास किया।

आबादी क्षेत्र के निकट बाघों की चहलकदमी और हमले की घटनाओं को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय बाघ मित्रों से बाघों की मौजूदगी के दौरान किस तरह से सामना करते हैं। इसकी जानकारी जुटाई। बाघ मित्र अतुल सिंह ने दल को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों का दल बाघों की स्थिति को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है। पिपरिया संतोष के बाद टीम चूका बीच पहुंच गई। शनिवार को टीम वापस लौटेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button