पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Connect News 24

Woman dies, husband injured in road accident in Puranpur

रिंकू का फाइल फोटो । स्रोत – परिजन

पूरनपुर। पीलीभीत से दवा लेकर बाइक से लौट रहे घुंंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा निवासी लखविंदर सिंह (61) और उनकी पत्नी सुखविंदर कौर (60) किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुखविंदर कौर की रास्ते में मौत हो गई। परिजन सुखविंदर कौर का शव घर ले गए। लखविंदर सिंह को गंभीर हालत में बरेली ले जाया गया है।

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे असम हाईवे पर चीनी मिल के पास हुई। लखविंदर सिंह पत्नी के साथ उनकी दवाई लेकर पीलीभीत से बाइक से लौट रहे थे। चीनी मिल के समीप किसी वाहन की टक्कर से दंपती घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में सुखविंदर कौर की मौत हो गई। परिजन कार्रवाई से इन्कार कर शव घर ले गए।

अन्य हादसों में डूडा पुल के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार घुंघचाई थाना के गांव मटेहना निवासी अनिल कुमार, रामदयाल की पुत्री निशा, रामसरन की पत्नी आरती घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। अनिल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहल्ला साहूकारा निवासी बाइक सवार वसीम, वसीम की पत्नी आरमीन, मोहल्ला अहमदनगर निवासी मुन्ने खां का पुत्र साजिद घायल हो गया। वसीम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल

पूरनपुर। शनिवार को एक ई-रिक्शा कलीनगर तहसील के गांव जमुनिया से कलीनगर आ रहा था। माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर गांव लक्ष्मीपुर चौराहे के समीप ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में गांव रानीगंज निवासी प्रेमपाल की पत्नी लक्ष्मी देवी, शंकर लाल की पत्नी आशा देवी, गांव चितरपुर निवासी गंगाराम की पत्नी नत्थो देवी, पीलीभीत शहर के मोहल्ला फारूक खां निवासी व ई-रिक्शा चालक शहीद घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद

अज्ञात वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत

बीसलपुर। कोतवाली के दो स्थानों पर आठ घंटे के भीतर हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीसलपुर कोतवाली के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी बालक राम ने बताया कि उनका भतीजा रिंकू कश्यप (18) पुत्र विजय कुमार बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। रिंकू शनिवार सुबह छह बजे ड्यूटी करने के बाद बाइक से गांव जाने लगा। पेट्रोल पंप के सामने बीसलपुर से बरेली की ओर से आ रही कार की टक्कर से रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर बरेली की ओर भाग गया। रिंकू के पिता विजय, चाचा बालक राम, ताऊ देवदत्त, मां भूरी देवी आदि लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। संवाद

खाना खाकर टहल रहे ग्रामीण की बाइक की चपेट में आकर मौत

बीसलपुर। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव मन्निया निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र जेबाराम (48) शुक्रवार की शाम नगर में ही एक रिश्तेदारी में आए हुए थे। रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद वह चीनी मिल के सामने टहल रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रही बाइक ने राजेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार गांव अहिरवाड़ा निवासी विमलेश वर्मा और उसका साथी दीपक भी घायल गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

रिंकू का फाइल फोटो । स्रोत - परिजन

रिंकू का फाइल फोटो । स्रोत – परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button