Pilibhit News: धनाराघाट के चौड़ीकरण के लिए हुई नाप जोख

शहर के ब्रहमचारी घाट पर निरीक्षण करते अधिकारी व मौजूद पालिका अध्यक्ष । स्रोत – प्रशासन
पूरनपुर। धनाराघाट रोड का माधोटांडा रोड से 10 किलोमीटर तक सुंदरीकरण और चौड़ीकरण को स्वीकृत मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई। रविवार को जूनियर अभियंताओं की टीम ने सड़क की कई स्थानों पर नाप जोख की। ताकि टेंडर प्रक्रिया में इसका उल्लेख किया जा सके।
करीब पांच साल से जर्जर धनाराघाट रोड के निर्माण को पीडब्ल्यूडी की ओर से कई बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। हाल में ही पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास पर नगर के माधोटांडा रोड से 10 किलोमीटर तक धनाराघाट के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को स्वीकृत मिली है। रविवार को जूनियर अभियंता संतोष मौर्य, नवनीत सक्सेना, अनमोल सक्सेना आदि ने सड़क की कई स्थानों पर पैमाइश कराई। अधिशासी अभियंता उदित नरायन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को लेकर जूनियर अभियंताओं ने सड़क की कई स्थानों पर नाप जोख कराई। ताकि कहां पर पुलिया का निर्माण होना है, कहां से पानी निकास होगा आदि का उल्लेख टेंडर में किया जा सके।