पीलीभीत

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन के नीचे घर बनाकर रहने वाले सौ लोगों को नोटिस

Connect News 24

पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन के नीचे आवास और दुकान बनाने वाले 200 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें से सौ लोगों को नोटिस भेजकर निजी खर्चे पर बिजली की लाइन हटवाने के लिए कहा गया है। लाइन न हटवाने पर होने वाले हादसों की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होने की बात विभाग की तरफ से कही गई है।

पूरनपुर देहात समेत कई गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन और एलटी लाइन खींची गई थी। बिजली लाइन के नीचे आबादी बस गई। घरों के ऊपर से निकलने वाले बिजली के तारों से अक्सर हादसे होते हैं। तब लोग बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा-धरना प्रदर्शन करते हैं। बिजली विभाग के अफसरों ने समस्या से पल्ला झाड़ते हुए लाइन के नीचे निर्माण कराकर रहने और व्यापार करने वाले दो सौ लोगों को चिन्हित किया है। लाइन न हटवाने पर ग्रामीणों को उसके लिए जिम्मेदार बताते हुए विभाग ने पल्ला झाड़ लिया है। जेई (ग्रामीण) कुलदीप ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली तारों के नीचे घर और दुकान बनाने वाले 100 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। कहा गया है कि वह अपने खर्चे पर लाइन हटवाएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button