पीलीभीत

Pilibhit News: 25 नहीं करा सकेंगे बोर्ड परीक्षा, 15 नए केंद्रों को मिली जिम्मेदारी

Connect News 24

पीलीभीत। जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा-2024 के केंद्रों में फेरबदल किया गया है। शासन ने 25 केंद्रों से परीक्षा कराने का हक छीन लिया है तो वहीं 15 नए केंद्रों को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के बीच की दूरी भी बढ़ा दी गई है। पहले पांच किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र होते थे, लेकिन इस बार 12 किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पिछले वर्ष 85 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई गई थी। इस बार 75 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। दस परीक्षा केंद्र घटा दिए गए हैं। शासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर बनाए गए केंद्रों पर आपत्तियां मांगी हैं। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा कराए जाने की तैयारी शासन से लेकर जिलास्तर तक चल रही है।

परीक्षार्थियों का डाटा विभागीय वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है। करीब एक महीना पहले परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के बाद एसडीएम द्वारा शासन को लिस्ट भेजी गई थी, जिसमें 75 केंद्रों पर परीक्षा कराए जाने का आदेश आया है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 24970 और इंटर में 19810 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार हाईस्कूल में 21 केंद्र बढ़े हैं और इंटर में 1316 परीक्षार्थी घटे हैं।

नए बने परीक्षा केंद्र

ललौरीखेड़ा के नेहरू विद्यालय, अमरा करोड़ का सरदार बल्लभाई, बीसलपुर का एसकेजेपी, पूरनपुर का आर्य पाठशाला, सनातन धर्म, अमरिया का दि ग्रेट, इकरा मॉर्डन हर्रपुर, जीआईसी बूंदीभूढ, जीआईसी ईंट गांव, जीआईसी मुरैना, एसके पब्लिक न्यूरिया, उमाशंकर इंटर कॉलेज पैनावासी, जीआईसी महोफ, जीआईसी शेर मोहम्मद को नए परीक्षा केंद्र बनाया गया।

यह बताना मुश्किल है कि 25 केंद्रों को इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल क्यों नहीं किया गया है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट शासन से तय हुई है। जिले में 75 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।

-गिरजेंद्र कुमार चौधरी, डीआईओएस

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए आईं 32 आपत्तियां

पीलीभीत। जिले में 75 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन होना है। शासन से जारी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट पर आपत्तियां मांगी गईं थीं। रविवार शाम पांच बजे तक विभागीय वेबसाइड पर ऑनलाइन 32 आपत्तियां आई हैं। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button