बरेली
VIDEO : असदुद्दीन ओवैसी पर बोले महंत राजू दास- आपके पूर्वज सनातनी थे, तलवार के डर से पहल ली सलवार
अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने असदुद्दीन ओवैसी पर बयान बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं। वे सांसद हैं, फिर भी कट्टरता भरी हुई है। कहा कि ओवैसी को अपनी मानसिकता ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इनके पूर्वज पहले कभी सनातनी थे, तलवार के डर से सलवार पहन ली। घर वापसी कर लें तो अच्छा रहेगा। महंत राजू दास सोमवार को बरेली में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे।



