पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से बीएससी का छात्र घायल

Connect News 24

B.Sc student injured in collision with sugarcane laden truck

मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल ललित ।

पीलीभीत। कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्र को टनकपुर हाईवे पर गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

शहर के नकटादाना चौराहा स्थित पुष्पलाल का पुत्र ललित कश्यप शहर के निजी विद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। वहां से लौटते वक्त दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जैसे ही वह टनकपुर हाईवे स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट पहुंचा सामने से आ रहे गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश त्यागी भी फोर्स के पास मौके पर पहुंच गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button