Shahjahanpur News: पार्सल बांटने निकला डिलीवरीमैन लापता, अनहोनी की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरीमैन मोहम्मद यूनुस लापता हो गए। उनका कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। यूनुस का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यूनुस कंपनी का डिलीवरी मैन होने के कारण पार्सल बांटने काम करता था। 24 नवंबर को स्कूटी लेकर निकला तो शाम तक घर नहीं लौटा। पिता अमीर हसन ने अन्य साथियों से संपर्क साधा। कंपनी मैनेजर से भी जानकारी ली, लेकिन काेई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने रोजा थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटे के पास पार्सल की वसूली के रुपये भी होते हैं, जिन्हें वह शाम में कंपनी में जमा करता है। पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यूनुस का मोबाइल बंद होने के कारण काेई सुराग नहीं लग पा रहा। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की तैयारी में है।