रामपुर

Rampur News: एडीएम के निरीक्षण में बीएलओ का कार्य नहीं मिला संतोषजनक

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 27 Nov 2023 12:51 AM IST

शाहबाद। रामपुर एडीएम हेम सिंह और एसडीएम सुनील कुमार ने पटवाई के बूथों का निरीक्षण किया गया। एडीएम हेम सिंह मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु नियत विशेष तिथि पर एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटवाई में बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जिस पर एडीएम ने नाराजगी जाहिर की। नाराज होते गए एडीएम ने सभी बीएलओ को घर घर सत्यापन कर वोट बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। बीएलओ के सहयोग के लिए ग्राम प्रधान एवम ग्राम में नियुक्त दो राशन डीलर को दो दिन के अंदर 18 वर्ष पुरा कर रहे या 18 वर्ष पुरा कर चुके व्यक्तियों की सूची तैयार कर बीएलओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। भाग संख्या 108 के बीएलओ चंद्रवती के अनुपस्थित होने के कारण कार्यवाही हेतु विभाग को पत्र प्रेषित किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button