Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट व चक्रतीर्थ में पुलिस-पीएसी रहेगी तैनात
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को शहर के ब्रह्मचारी घाट व जहानाबाद क्षेत्र के कल्यानपुर के चक्रतीर्थ स्थान पर पुलिस बल के साथ पीएसी को लगाया जाएगा है। साथ ही इन स्थानों पर गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के ब्रह्मचारी घाट व जहानाबाद क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ पर लगभग हजारों श्रद्धालुओं को भीड़ जुटती है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि इसको लेकर दोनों स्थानों पर छह थाना प्रभारी, 20 सब इंस्पेक्टर, 22 महिला कांस्टेबल और 50 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।
इसके अलावा चार ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल समेत दो सेक्शन पीएसी भी लगाई जाएगी। ताकी वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। पुलिस की ओर से दोनों जगहों पर दस स्थानीय गोताखोर भी लगाए गए हैं। पुलिस कर्मियों की सुबह पांच बजे से देर शाम तक ड्यूटी रहेगी।