रामपुर

Rampur News: पीडब्ल्यूडी के ईई को नोटिस, बिलासपुर के पूर्ति निरीक्षक का वेतन रोका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST

रामपुर। जनपद में चल रहे विकास कार्य और जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान शिकायतों के बाद भी निस्तारण न करने पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया गया। जबकि बिलासपुर के पूर्ति निरीक्षक का एक माह का वेतन रोके जाने के आदेश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान तहसील बिलासपुर में राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अंकित न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पूर्ति निरीक्षक बिलासपुर कार्य में उदासीनता बरतने पर उनका एक माह का वेतन बाधित कर दिया तथा शिकायत का स्वयं संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में विद्युत, स्वास्थ्य, निराश्रित पशुओं, सड़क, राशन सहित क्षेत्रों की अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जन प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि आयुष्मान कार्ड बनने में कुछ त्रुटियां हो रही हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनने में जो त्रुटियां उत्पन्न हो रही हैं उसको समय से ठीक करा लिया जाए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करते हुए कहा कि भविष्य में शिकायतों की पुनरावृत्ति पाए जाने पर शासन को पत्र किए जाने की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे फाटक के निकट मंडी समिति से गुजरने वाली रोड खराब है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सड़क की मरम्मत कराकर कर ठीक कर कराया जाए। राणा शुगर मिल में किसान का गन्ना घटतौली की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि कहीं भी घटतौली की शिकायत न आए इसके लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button