Rampur News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई आजम-अब्दुल्ला की पेशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:18 AM IST
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी से नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। अब इस मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।
सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम इन दिनों दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सीतापुर और हरदोई की जेल में सजा काट रहे हैं। दोनों ही नगर पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में भी नामजद हैं। यह मामला इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में जहां एक ओर दोनों की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है, वहीं दूसरी ओर यह केस अब ट्रायल पर भी आ गया है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में हुई,जहां दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया। इस दौरान आजम खां सीतापुर जेल से जबकि अब्दुल्ला हरदोई जेल से जुड़े। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।जमानत पर सुनवाई टलीन्यायिक अधिकारी के न होने की वजह से सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब जमानत अर्जी पर सुनवाई एक दिसंबर को होगी।