रामपुर

Rampur News: गड़बड़ी में 44 स्टोन क्रशर बंद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST

रामपुर। अवैध खनन पर प्रशासन ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। प्रशासन ने अब जिले में संचालित 44 स्टोन क्रशरों का संचालन बंद करा दिया है।

पिछले दिनों डीएम ने एसडीएम टांडा, एसडीएम स्वार और खनन निरीक्षक व खनन अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुए स्वार व टांडा क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशर की जांच कराई थी। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई। सौंपी गई रिपोर्ट में स्टोन क्रशर पर भारी पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गई हैं।

स्टोन क्रशर पर गड़बड़ी मिलने पर क्षेत्र में संचालित 44 स्टोन क्रशरों का संचालन बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि स्टोन क्रशर का संचालन सभी गड़बड़ियां दूर होने तक बंद रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button